संतोष यादव खेरनी, ७ सितंबर : पहाड़ी जिला पश्चिम कार्बी आंगलांग जिले के माईलू में स्थित प्रयास जूनियर कॉलेज में हायर सेकेंडरी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओ के औपचारिक स्वागत हेतु एक नवागत सभा का आयोजन किया गया। उक्त नवागत सभा का आयोजन आज दिन के ११ बजे प्रयास जूनियर कॉलेज के संचालन समिति अध्यक्ष हरखु चौहान की अध्यक्षता में किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कपिली कॉलेज के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष सहायक प्रो. छोटेलाल चौहान उपस्थित रहे। साथ ही मंच पर विशेष अतिथि के रूप में माईलू हिंदी हाईस्कूल के सह शिक्षक शिव नारायण चौहान, मॉर्डन इंगलिश स्कूल के प्रिंसिपल शिवजी चौहान, स्थानीय शिक्षक दीना चौहान, समाज सेवक रामजनम चौहान, स्थानीय शिक्षक प्रमोद नाथ उपस्थित रहे। उक्त सभा में प्रयास जूनियर कॉलेज के सभी प्रवक्तागण, विद्यार्थी और कॉलेज के विद्यार्थियों के अभिभावक और स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़ कर भाग लिए।
सभा दौरान कई वक्ताओं ने अपने भाषण के दौरान छात्र-छात्राओ के पढ़ाई से संबंधित विभिन्न नीतिमुलक बातें सुझाई वही मुख्य अतिथि के रूप में कपिली कॉलेज के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष सहायक प्रो. छोटेलाल चौहान ने अपने विस्तृत संबोधन दौरान समायानुसार पठन – पाठन एवं उसकी महत्ता आदि बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुशासन ही विद्यार्थी जीवन को सफल बनाती है की बात को सभी छात्र-छात्राओ को समझना और इसका अमल करना बहुत जरूरी है।
आज के उक्त कार्यक्रम में संयोग बस कई वर्षों से मुम्बई में साफ सुथरी भोजपुरी गायकी का पूर्ण समर्थक व पश्चिम कार्बी आंगलांग जिले के खेरनी थाना अंतर्गत माईलू क्षेत्र के जिरीबासा जैसे एक छोटे से पैतृक गांव के निवासी लखन चौहान उपस्थित हुए। जैसे ही प्रयास जूनियर कॉलेज में पहुंचे उनको असमिया गमछा से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उधर उभरते हुए भोजपुरी के गायक लखन चौहान ने कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अपने गायकी से भोजपुरी, हिंदी, नेपाली, असमिया आदि भाषाओं में जलवा बिखेरा। गायक लखन चौहान ने संवाददाता से बात चीत करते दौरान बड़ी ही आत्मीयता से कहा कि आज उनका सौभाग्य है कि वे अपने परिवार के सदस्यों के सामने विभिन्न गीत प्रस्तुत करके बहुत अभारी हैं, प्रयास जूनियर कॉलेज के प्रति। वही अपने भोजपुरी समाज के एक उभरते गायक को पाकर स्थानिय लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई।