मां नर्मदा के पवित्र जल का मुख्यमंत्री ने पूजन कर सत्कार किया

केवडिया/अहमदाबाद, 17 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरदार सरोवर नर्मदा बांध के पूर्ण स्तर पर पहुंचने के शुभ अवसर पर रविवार को मां नर्मदा के पवित्र जल का पूजन कर सत्कार किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को जन्मदिवस के दिन सरदार सरोवर बांध के पूर्ण स्तर पर पहुंचने के इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुबह केवडिया स्थित एकतानगर पहुंचे और उन्होंने मां नर्मदा के पवित्र जल का पूजन करने के साथ ही समग्र गुजरात की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को उनके जन्म दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राज कुमार, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन तथा गृह विभाग के एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी मुकेश पूरी भी सहभागी हुए।

Leave a Comment