विशेष प्रतिनिधि लखनऊ, 05 नवंबर: महामना सरस्वती शिशु मंदिर में भारत माता की आरती एवं दीपोत्सव-गरबा उत्सव कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं दिव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोककला का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती गिरिजा देवी अग्रवाल ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार मिश्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय, नरेंद्र राय, शशिकांत शुक्ला, बहन श्वेता तिवारी, नीतू सिंह, सपना तिवारी, हेमलता तिवारी, सुमन तिवारी, प्रतिमा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, ज्योति शुक्ला एवं शैल बाला श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार दिलीप जी, समर्थ भारत महामना शिक्षण संस्थान के श्री ओम प्रकाश पांडेय, सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष श्री राम बहादुर मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ कवि रुद्र कुमार तिवारी, विनय प्रकाश तिवारी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, राम प्रसाद मिश्रा, चिंतामणि सिंह, अवधेश तिवारी, दिलीप बाजपेयी एवं राजीव गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठजन और स्वयंसेवक कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।