
गुवाहाटी। मशरूम खाने से किस कदर लोगों की मौत हो सकती है इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया है। दरअसल, मशरूम खाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जी हां, यह मामला असम के गोलाघाट स्थित मेरापानी का है जहां जहरीला मशरूम खाने से दो लोगों की मौत हो गई।
मशरूम खाने की वजह से मौत के मुंह में जाने वाले इन दोनों लोगों का नाम तरली बर्मन और प्रफुल्ल बर्मन हैं। हालांकि, मशरूम खाने से 5 परिवारों के कुल 13 लोगों की तबीयत खराब हुई थी। इनमें से तरली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रफुल्ल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया।
इसके बाद मशरूम खाने से बीमार हुए बाकी 10 लोगों का गोलाघाट और जोरहाट के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि अज्ञात मशरूम खाने से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं और कुछ मामलों में यह घातक भी हो सकता है।
इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने जनता से सावधानी बरतने और जंगल में पाए जाने वाले मशरूम के सेवन से बचने का आग्रह किया है। घटना की जांच की जा रही है, और अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
आपको बता दें कि मशरूम खाने से विषाक्तता नहीं होती, लेकिन इसका का सेवन करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। हालांकि विशेषकर जंगल में पाए जाने वाले मशरूम को खाने से बचना चाहिए।