विशेष संवाददाता
दुमदुमा प्रेरणा भारती 22 जुलाई – मध्यदेशीय वैश्य महासभा, असम प्रदेश समिति के तत्वावधान में 19 जुलाई 2026 को आयोजित एक बैठक में जिला समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित समिति में अध्यक्ष, सुरेश गुप्ता उपाध्यक्ष, विभुति गुप्ता राजु गुप्ता महासचिव मंजित साह, संगठन महासचिव इन्द्र जीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री अनिल गुप्ता मीठु गुप्ता, खेल मंत्री विजय कानू रंजय प्रसाद गुप्ता, प्रचार मंत्री अनिश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य विवेक गुप्ता दिनेश गुप्ता भूपेन कानू विद्यासागर कानू विक्की कानू तथा सलाहकार कन्हैया लाल गुप्ता द्वारिका गुप्ता गया गुप्ता सदस्य आलोक कानू दिनेश प्रसाद कानू मनोज गुप्ता संजय गुप्ता चंद्रशेखर कानू सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर असम प्रदेश समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महासचिव सरोज कुमार गुप्ता तथा संगठन सचिव दीनबंधु मध्देशिया ने नवगठित जिला समिति को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई समिति समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवगठित समिति को बधाई दी तथा आगामी तीन वर्षों तक समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।