मंत्री कौशिक राय का एक दिवसीय तिनसुकिया जिला दौरा

मंत्री ने तिनसुकिया जिले के सभी नगरपालिका एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा

वही उन्होंने तिनसुकिया में आधुनिक हेरिटेज एलईडी स्ट्रीट लाइट्स का लोकार्पण

तिनसुकिया प्रेरणा भारती

5 अगस्त।असम सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले,सहकारिता तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री कौशिक राय ने 5 अगस्त को बुधवार को एक दिवसीय तिनसुकिया जिले के दौरे पर आये।

इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानो पर निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात देर शाम को तिनसुकिया नगरपालिका द्वारा शहर के जीएनबी रोड स्थित सार्वजनिक श्री शिव हनुमान मंदिर के समीप आयोजित  अत्याधुनिक डेकोरेटिव हेरिटेज एलईडी स्ट्रीट लाइट्स का लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप के शामिल हूए।

तिनसुकिया शहर के सौंदर्यीकरण,बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल तहत तिनसुकिया नगरपालिका द्वारा लगवाये गये अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइट्स का विधिवत लोकार्पण किया।इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रकाश व्यवस्था न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी,बल्कि नागरिकों की सुरक्षा,सुविधा और रात्रिकालीन आवागमन को भी अधिक सुगम बनाएगी।

समारोह में तिनसुकिया के विधायक पुलक गोहाई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इसके अलावा डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रशांत फुकन,

आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त-सचिव कविता पद्मनाभन,तिनसुकिया नगरपालिका के अध्यक्ष पुलक चेतिया,उपाध्यक्षा इंद्रा रॉय,तिनसुकिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष काजल गोहाई,तिनसुकिया के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह,असम हाइड्रोकार्बन एंड एनर्जी लिमिटेड के उपाध्यक्ष शिवजी दुबे,तिनसुकिया विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रणब बरुआ,

तिनसुकिया नगरपालिका के सभी पार्षद तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नगर पालिका के अनुसार,इस परियोजना का उद्देश्य शहर को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के साथ-साथ ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना है।जीएनबी रोड पर स्थापित हेरिटेज एलईडी स्ट्रीट लाइट्स से क्षेत्र की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ नागरिकों को बेहतर रोशनी की सुविधा भी मिलेगी।

इस कार्यक्रम से पूर्व मंत्री कौशिक राय ने जिले के अंतर्गत आने वाली सभी नगरपालिकाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।इसके साथ ही उन्होंने खाद्य,

सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले,सहकारिता तथा आवास एवं शहरी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की भी समीक्षा की।

जिसमे उनके उपस्थिति में जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी नगरपालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में कर संग्रह,ट्रेड लाइसेंस जारी करने, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।वही उन्होंने  नगरपालिकाओं के अध्यक्षों से विभिन्न समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान पर भी चर्चा की।बैठक में आवास एवं शहरी विकास विभाग के अंतर्गत जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं,नगर नियोजन तथा जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की गई। संयुक्त निदेशक (नगर एवं ग्राम नियोजन) विश्वजीत भूयां ने तिनसुकिया विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान,नगर नियोजन योजनाओं तथा भूमि के बदले विकास अधिकार प्रमाण-पत्र  संबंधी जानकारी दी।वहीं, कार्यकारी अभियंता तपन कुमार शर्मा ने शहर की नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था की विस्तृत योजना प्रस्तुत की।

मंत्री कौशिक राय ने बरसात के दौरान तिनसुकिया में कृत्रिम जलभराव की समस्या को रोकने के लिए विभाग को सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियानों और उनसे जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

वही खाद्य,सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा आगामी 10 अगस्त से पात्र उपभोक्ताओं को विशेष रियायती दर पर चीनी एवं दाल वितरण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक खाद्यान्न समय पर पहुंचे।

इनके अलावा उन्होंने बधान खरीद केंद्रों के माध्यम से लाभान्वित किसानों की संख्या तथा खरीद प्रक्रिया की सम्बंधित अधिकारीयो के साथ विस्तार से चर्चा करने के साथ ही अधिकारियों को किसानों को धान विक्रय में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए।

तिनसुकिया जिले के सहकारिता विभाग के अंतर्गत सहकारी समितियों के पंजीकरण,उनके कार्यों तथा उनसे लाभान्वितय उपभोक्ताओं की संख्या पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन,तिनसुकिया के विधायक पुलक गोहाई,आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त-सचिव कविता पद्मनाभन, नगर प्रशासन के निदेशक टंकेश्वर दास,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के आयुक्त हेमंत भूयां,असम खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के संयुक्त सचिव पारिजात भूयां,तिनसुकिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष काजल गोहाई, तिनसुकिया नगरपालिका के अध्यक्ष पुलक चेतिया,चापाखोवा नगरपालिका की अध्यक्ष बिचंद्रावती सोनोवाल, माकुम नगरपालिका की अध्यक्ष अर्चना सैकिया,डिगबोई नगरपालिका के अध्यक्ष सुदीप दत्ता चौधरी,जिला विकास आयुक्त जावेद अरमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment