भोराखाई हाई स्कूल के संस्थापक प्रधान शिक्षक एवं समाजसेवी स्वर्गीय शंकर ग्वाला की 8वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 13 जुलाई। भोराखाई हाई स्कूल के संस्थापक प्रधान शिक्षक एवं बारिक नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय शंकर ग्वाला की 8वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगठनों सहित स्थानीय नागरिकों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस अवसर पर लोगों ने स्वर्गीय ग्वाला के शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन को शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके प्रयासों से भोराखाई हाई स्कूल ने क्षेत्र में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 लोगों ने उनके उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा कहा कि स्वर्गीय शंकर ग्वाला का सरल व्यक्तित्व, सेवाभाव और शिक्षा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

Leave a Comment