विशेष प्रतिनिधि गुवाहाटी,
भारत विकास परिषद मध्य गुवाहाटी शाखा ने आज निजी सेवा केंद्र बिष्णुपुर में 63वां स्थापना दिवस मनाया।
सबसे पहले भारत माता की फोटो पर दीपक प्रज्वलित करके पुष्प माला अर्पण किया। उसके बाद वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ राधेश्याम जी तिवारी, नटवर जी अग्रवाल, संतलाल जी मित्तल ने परिषद के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। श्री संतलाल जी मित्तल ने कहा कि “परिषद सहयोग एवं सेवा के कार्य में हमेशा तत्पर रहा है। देश पर किसी भी प्रकार के संकट में परिषद के कार्यकर्ता हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहकर कार्य करते हैं। आज देश भर में परिषद की 1700 शाखाएं एवं परिषद के 75000 सदस्य वर्तमान में हैं।
इस कार्यक्रम में प्रांत के सेवा प्रमुख संतलाल मित्तल, विमल अग्रवाल, शाखा के सचिव अभय घोषाल, सहसचिव सौरभ बोथरा जैन, कोषाध्यक्ष विजय सिंह सुराणा, मीडिया प्रभारी तनसुख राठी, नटवर अग्रवाल, भंवरलाल अग्रवाल, के. एन.सिंह, सुरेश गर्ग, मधुसूदन चरखा, सुशांत सरकार, राजीव राय, अधिवक्ता विश्वंभर शर्मा, किशन कुमार शाह आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिलाई केंद्र के सभी छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहीं
कार्यक्रम का संचालन सौरभ जैन ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। अंत में सचिव अभय घोषाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्रा-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।