भारत रत्न सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी के अवसर पर श्रीभूमि में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम

शंकरी चौधुरी,हाइलाकांदी, 26 अगस्त:

भारत रत्न सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी के अवसर पर श्रीभूमि में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। खुशी स्मृति संस्था के नेतृत्व में जिले के 20 से अधिक सांस्कृतिक संगठनों को लेकर आगामी 1 सितंबर को शाम 6:30 बजे बिपिन चंद्र पाल स्मृति भवन में ‘शतकंठे भूपेन हजारिका’ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों के 100 से अधिक कलाकार भूपेन हजारिका के गीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर श्रीभूमि शहर के 10 और दक्षिण श्रीभूमि के 5 वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। जन्मशताब्दी समारोह के तहत 28 अगस्त को सुतारकांदी बीएसएफ कैंप में जवानों को राखी बांधी जाएगी। 30 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम और आलोचना सभा होगी। वहीं 1 सितंबर की सुबह उत्तर करीमगंज विधानसभा स्तरीय भूपेन संगीत प्रतियोगिता और शाम को ‘शतकंठे भूपेन हजारिका’ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस संदर्भ में एक तैयारी बैठक हुई जिसके अध्यक्षता प्रख्यात नृत्य गुरु सुलेखा दत्त चौधुरी ने की। बैठक में सांस्कृतिक कर्मियों ने भूपेन हजारिका के मानवतावादी विचारों और उनके कालजयी गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति कामना की गई हैं।

Leave a Comment