भारतीय कल्याण मंच की पहल पर सिलचर में भोजन वितरण।

पिछले मंगलवार २४ मई को शिलचर के एक गैर-सरकारी संगठन भारतीय कल्याण मंच की केंद्रीय समिति ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच भोजन  वितरण किया।  उस दिन संगठन के सदस्यों ने शिलचर के मालूग्राम में दो राहत शिविरों में शरण लिए हुए करीब २०० लोगों को खाना खिलाया.
 भोजन वितरण में श्रीमती मिताली पुरकायस्थ भारतीय कल्याण मंच संगठन की महासचिव अभिजीत पाल, सह-महासचिव, मिस तनिमा दास, सह-संपादक, विशाल चक्रवर्ती, सह-संपादक, शुभम चौधरी और सुष्मिता चक्रवर्ती, बिकाश होम चौधरी ने भाग लिया। इस अवसर पर परमा रॉय, देविका तारफदार, और सुप्रदीप सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment