भाजपा कांग्रेस उम्मीदवार एकसाथ हनुमान मंदिर में दर्शन किया

इतफाक ही था कि शिलचर नृसिंह अखाड़ा मंदिर में भाजपा उम्मीदवार दीपायन चक्रवर्ती तथा कांग्रेस के तमाल कांति बनिक ने मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन किया.पुजारी अर्नेश मिश्र ने तिलक मोली से आशीर्वाद प्रदान किया.नरसिंह पुराण कथा के वाचक पंडित देवकिसन शास्त्री ने व्यासपीठ से उतरीय माला एवं प्रसाद भेंट करके आशीर्वाद दिया. दोनों शिलचर सीट से प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार हैं.

दोनों उम्मीदवारों ने भक्तों एवं जनता को नमस्कार करके अभिवादन किया.दोनों उम्मीदवारों ने कथा में दान दिया.

Leave a Comment