बिहार प्रदेश के गया जिले के दो पत्रकारों के आकस्मिक निधन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ टिकारी ने जताया शोक

अनिल मिश्र/ पटना 

बिहार प्रदेश के धार्मिक नगरी गया जिले के वरिष्ठ पत्रकार  एवं बिहार प्रदेश से प्रकाशित प्राचीन हिन्दी अखबार आर्यावर्त दैनिक समाचार पत्र के प्राचीन गया जिले के संवाददाता रहे रामजी सिंह शर्मा एवं दैनिक जागरण के पटना से प्रकाशन होने के बाद गया जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं मगध लाइव डिजीटल के संपादक देवब्रत मंडल के आकस्मिक निधन पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, टिकारी अनुमंडल इकाई ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों पत्रकारों के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। इस बीच टिकारी अनुमंडल इकाई के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रामजी सिंह व देवब्रत मंडल का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दोनों पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने अपने दो कर्मठ साथियों को खो दिया है। उन्होंने दिवंगत पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की अनुमंडल इकाई के पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, अनिल मिश्र, दीपक कुमार, आलोक रंजन, राजीव रंजन सिंह, विजय पांडेय, सहजानंद सरस्वती, संजय अथर्व, पंकज सिन्हा, रामाश्रय यादव, जितेंद्र मिश्रा, नागेन्द्र राही, डीके यादव, नौलेश द्विवेदी, सुमित कुमार, कुणाल चौरसिया, प्रेम मांझी, श्रीनिवास शर्मा, नीरज अम्बष्ठ, अविनाश, अनुपम कुमार, सन्दीप सहित अन्य पत्रकार ने भी दोनों दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किए।

Leave a Comment