बारावफात के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

गड़वार(बलिया)

बारावफात के मद्देनजर थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने की। थानाध्यक्ष ने सभी संभ्रांत व्यक्तियों और ग्राम प्रधानों/ प्रशासकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और त्योहार को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जुलूस और आयोजनों के निर्धारित मार्गों व समय का पूर्ण पालन करने का निर्देश दिया गया। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह,भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक संदेश साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों पर आपसी सौहार्द और मेल मिलाप बढ़ाएं। इस दौरान ताखा चौकी प्रभारी उदय प्रताप सिंह,रतसर चौकी प्रभारी बांक बहादुर सिंह,एसआई अब्दूल हफीज, अफसर खान,नौशाद जाकिर,रहमान, आफताब, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment