बाबू टीला काली मंदिर भोराखाई में बजरंग दल की बैठक, कथित ‘लव जिहाद’ की शिकायत पर जताई चिंता

शिव कुमार, शिलचर, 29 जून: भोराखाई घुंघुर जीपी अंतर्गत बाबू टीला काली मंदिर परिसर में रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि पिछले छह से आठ महीनों से क्षेत्र में कथित “लव जिहाद” से संबंधित गतिविधियों की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।

बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना सामने आती है, तो संगठन कानून के दायरे में रहकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेगा तथा आवश्यक कदम उठाने पर विचार करेगा।

Leave a Comment