बाक्सा जिला साहित्य सभा का कार्यालय का उद्घाटन

बरपेटा रोड: बाक्सा जिला साहित्य सभा का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन जनवरी में होने जा रहा है। इस अधिवेशन को देखते हुए दक्षिण खारीजा-बिजनी हाईस्कूल में एक अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन बीटीआर समाज कल्याण विभाग के कार्यवाहक सदस्य तथा मथनगुडी क्षेत्र के एमसीएल ए गौतम दास ने किया।इस अवसर पर असम साहित्य सभा के सामाजिक प्रशासक तथा ज्येष्ठ पत्रकार जयंत दास, समाज सेवी जय घोष,अंचल के विशिष्ट शिक्षक वातियार रहमान के अलावा अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे। आगामी १७और१८ जनवरी को अनुष्ठित होने वाले बाक्सा जिला नवम द्विवार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए एमसीएल ए गौतम दास ने सभी से आग्रह किया।

Leave a Comment