बहागी ओर बैसागु मेला के आज दूसरे दिन सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों के साथ अरुणोदय ओर जल जीवन मिसन को लेकर चर्चा

कोकराझार , 11 अप्रेल । कोकराझार जिले के दोतमा में आयोजित बहागी ओर बैसागु मेला के आज दूसरे दिन सेल्फ हेल्प ग्रुप के बीच कब्बडी मैच का आयोजन किया गया इसके बाद सेल्फ हेल्प ग्रुप के बीच निर्त्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वही एक सभा का आयोजन डीपीएम कोकराझार बिसित्रो बिर्जा नार्ज़ारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया यहां सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों ने भाग लिया यहां अरुणोदय ओर जल जीवन मिसन को लेकर चर्चा किया गया । यहां डीएफई कोकराझार पुलकेस हाज़रिका , निराला बसुमतरी , राहुल ब्रम्हो , निल कुमार दास , डीएएम कोकराझार सांसुमा बारगोयारी डीएमआईएस कोकराझार अभिजीत कुमार दास उपस्थित थे ।

गोपाल प्रसाद

कोकराझार

Leave a Comment