प्रे. सं. शिलचर, 16 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 568 पाई गई। आज काछाड़ में 430 पॉजिटिव, करीमगंज में 62 और हाइलाकांदी में 76 कुल 568 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीज 2715 तथा आज डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 660 थी।
आज काछाड़ में कुल 430 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 200 आरटी पीसीआर और 230 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 30 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 2 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 4302 पहूंच गई। अभी 1299 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 3328 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 1688 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 230 पॉजिटिव पाए गए। 1299 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 214, अन्य में 141 तथा होम आइसोलेशन में 944 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के मीडिया एक्सपर्ट सुमन चौधरी ने प्रदान की।
करीमगंज में अबतक कुल पाज़िटिव 5856 मिला तथा आज 48 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। नए 62 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 710 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 1227 टेस्ट का रिजल्ट आया।
हाइलाकांदी में आज 76 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 69 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1158 रैपिड टेस्ट किया गया। 706 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 8 मरीजों की जान ले ली।