प्रे. सं. शिलचर, 13 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 571 पाई गई। आज काछाड़ में 398 पॉजिटिव, करीमगंज में 92 और हाइलाकांदी में 81 कुल 571 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीज 2441 तथा आज डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 329 थी।
आज काछाड़ में कुल 398 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 193 आरटी पीसीआर और 205 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 26 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 1 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 3607 पहूंच गई। अभी 1129 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 2452 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 1994 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 205 पॉजिटिव पाए गए। 1129 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 223, अन्य में 122 तथा होम आइसोलेशन में 784 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
करीमगंज में अबतक कुल पाज़िटिव 5642 मिला तथा आज 77 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। नए 92 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 776 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 1582 टेस्ट का रिजल्ट आया।
हाइलाकांदी में आज 81 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 69 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 737 रैपिड टेस्ट किया गया। 546 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 6 मरीजों की जान ले ली।
पुरे असम में आज 59594 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 5468 पॉजिटिव पाए गए। अकेले कामरूप मेट्रो से 1173 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 75 की मौत हो गई। असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।