प्रे. सं. शिलचर, 8 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 484 पहुंच गई। आज काछाड़ में 312 पॉजिटिव, करीमगंज में 112 और हाइलाकांदी में 60 कुल 484 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
आज काछाड़ में कुल 312 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 114 आरटी पीसीआर और 198 आरएटी टेस्टेड है। आज तो करो ना मरीजों की मौत हो गई। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 19 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 1 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 2545 पहूंच गई। अभी 981 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 1407 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 2631 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 198 पॉजिटिव पाए गए। 981 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 162, अन्य में 94 तथा होम आइसोलेशन में 725 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
करीमगंज में अबतक कुल पाज़िटिव 5069 मिला तथा डिस्चार्ज 4542 को किया जा चुका है। नए 112 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 470 मरीजों की चिकित्सा जारी है।
हाइलाकांदी में आज 60 पॉजिटिव पाए गए। 23 को डिस्चार्ज किया गया। आज 1323 रैपिड टेस्ट किया गया। 302 मरीजों की चिकित्सा चल रही है।
पुरे असम में आज 65140 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 5756 पॉजिटिव पाए गए। अकेले कामरूप मेट्रो से 1543 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 50 की मौत हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।