बड़खोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चला स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा।

बड़खोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चला स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा।
बड़खोला,11 जुन: कछार जिले के बड़खोला में गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास, विकास और जनकल्याण” कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान बड़खोला मंडल के तत्वावधान में बड़खोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चलाया गया।
कार्यक्रम में डोलू-बड़खोला जिला परिषद सदस्य कंकन नारायण शिकदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़खोला मंडल के अध्यक्ष पिनाक कांति दास, मंडल के पदाधिकारी अजीत दास, डॉ. गौतम बनिक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वच्छ भारत अभियान की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।
इसके पश्चात जिला परिषद सदस्य कंकन नारायण शिकदार तथा अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़खोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया गया और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में जनभागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment