बंसल परिवार ने 15 जोङों का सामूहिक विवाह करवाया धन्यवाद के पात्र

लोग अपनी शादी की सालगिरह जन्म दिन ऐशोआराम एवं मौजमस्ती के लिए मनाते है जो उचित भी है अपने धन का आनंद लेना चाहिए किंतु इसके साथ कुछ धन गरीब लोगों एवं जरूरत मंद लोगों के लिए भी करना चाहिए। तिनसुकिया के वयोवृद्ध समाजसेवी तथा विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश बंसल जी ने अपने पुत्र आनंद रेणु ( समाजसेवी) की शादी की 25 वीं रजत जयंती समारोह में अपने विशाल प्रांगण में 15 कन्याओं का सामूहिक विवाह वैदिक सनातन परंपरा के अनुरूप करवाने के साथ आत्मीयता के यथाशक्ति आवश्यक गहने वस्त्र घर ग्रहस्थी का समान देकर एक साथ 15 कन्याओं का विवाह गत 15 अप्रेल को अपने रिश्तेदारों इष्ट मित्रों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में करवा कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसकी काफी सराहना की गई। 15 कन्याओं के दोनों पक्षों के सैंकड़ों लोगों ने बंसल परिवार का आभार व्यक्त किया। 

  उल्लेखनीय है कि 22 मई 2017 को मैं तिनसुकिया मेरी बङी बेटी प्रीति बिनीत की शादी करने गया तो तीन दिनों तक आप सपरिवार उपस्थित रहकर हमारा उत्साहवर्धन किया। 

  40 साल पूराने मित्र ( पितृ तुल्य) ने सपरिवार उपस्थित रहकर मित्र धर्म निभाया। ईश्वर इन्हें स्वस्थ मस्त एवं योंही व्यस्त रखें 

मदन सुमित्रा सिंघल

शिलचर असम

पत्रकार एवं साहित्यकार 

Best Regards,

Madan Singhal

Patrakar  &  Sahityakar

Agarsen Siksha Sansthan

Leave a Comment