शिलचर 4 मई: सोमवार को शिलचर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सुजीत घोष की पत्नी अनामिका घोष ने अंतिम सांस ली। शिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार सुबह 8.30 बजे लीवर जनित रोग से उनकी मौत हो गई। मृत्यु के समय उनकी आयु 39 वर्ष थी। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें कुछ दिन पहले शिलचर में केसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें शिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अंत में उन्हें बचाया नहीं जा सका ।
पिछले दिनों उन्हें उनके परिवार द्वारा बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया था। दिवंगत अनामिका घोष समाज कल्याण विभाग में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं। वह अपने पीछे पति सुजीत घोष, बेटी देबस्मित, बेटा पार्थसारथी और अन्या रिश्तेदारों को छोड़ कर चली गई। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर सिलचर श्मशान में किया गया। शिलचर प्रेस क्लब सहित सभी पत्रकार उनकी असामयिक मृत्यु से शोकाकुल हैं। सभी ने उनकी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की, साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।