कोकराझार, 22 नवम्बर। कोकराझार जिले के फकीराग्राम मे आज फकीराग्राम ब्लॉक यूपीपीएल का दलिय सभा हुई इस सभा मे फकीराग्राम ब्लॉक यूपीपीएल के 14 प्राइमरी समिति के अध्यक्ष सचिव एव कार्यकर्ता साथ ही भिसीडीसी चेयरमैन एव सदस्य सहित सैकड़ो की संख्या मे यूपीपीएल के कार्यकर्ता उपस्थित थे इस सभा मे कोकराझार के बिधायक एव कोकराझार जिला यूपीपीएल के अध्यक्ष लोरेंस इस्लारी उपस्थित थे। इस सभा मे आगामी 26 नवम्बर को फकीराग्राम मे होने वाला जोइनिंग कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया पत्रकारो के साथ हुवे एक संवाद मे बिधायक लोरेंस इस्लारी ने कहा की 26 नवम्बर को फकीराग्राम मे जोइनिंग कार्यक्रम रखा गया है यहां हज़ारो हज़ार की संख्या मे बिभिन्न दलों से लोग यूपीपीएल दल मे शामिल होंगे। इस जोनिंग कार्यक्रम मे बिटिआर के चीफ प्रमोद बड़ो, राज्य के मंत्री उर्खा गोरा ब्रम्हो एव राज्य सभा के सांसद के साथ साथ कई अन्य यूपीपीएल नेता उपस्थित रहेंगे।
फकीराग्राम मे 26 नवम्बर को यूपीपीएल का मेगा जोइनिंग कार्यक्रम – बिधायक लोरेन इस्लारी
गोपाल प्रसाद
कोकराझार