फकीराग्राम पुलिस ने करेला से केएलओ के केडर को गिरफ्तार किया।

कोकराझार, 20 सितम्बर।कोकराझार जिले के  फकीराग्राम पुलिस ने करेला मे अभ्यान चलाकर केएलओ के केडर को गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोकराझार जिले के फकीराग्राम पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अभ्यान चलाकर करेला के मालादापुरम इलाके से कोकराझार जिले के फकीराग्राम थाना अंतर्गत जोधुमुनि गांव के निवासी नुरेन राय के पुत्र मोमेन राय (25) को गिरफ्तार किया और इस केएलओ के केडर को करेला से फकीराग्राम लाया गया। इस केएलओ के केडर का सम्पर्क इनके बोस से सीधे था। इस संदर्भ मे  फकीराग्राम थाने मे एक मामला दायरे कर के इस केएलओ के केडर को कोकराझार कोर्ट मे आगे के कार्रवाई के लिए लेजाया गया है।

Leave a Comment