फकिराग्राम सोमोबाई समिति का चुनाव सम्पन्न 27 उम्मीदवार का 2876 शेयर होल्डर करेंगे भाग्य का फैसला

कोकराझार , 17 अप्रेल । फकिराग्राम सोमोबाई समिति का चुनाव आज सम्पन्न हुवा है वही आगामी 19 अप्रेल को होगा सोमोबाई समिति का मत गणना । कुल  सोमोबाई चुनाव में 27 उमीदवार उतरे हुवे है । फकिराग्राम सोमोबाई समिति 15 सदस्यों का है। वही चुनाव में बीपीएफ का 14 , एक निर्दलिय बाकी यूपीपीएल ओर बीजीपी के समर्थिक उम्मीदवार है । वही फकिराग्राम सोमोबाई समिति के शेयर होल्डर 2876 है। जो भोट देकर उमीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे । वही आज सुबह से ही भारी संख्या में शेयर होल्डर भोट देने के लिए कतार में खड़े रहे । वही फकिराग्राम ब्लॉक बीपीएफ के अध्यक्ष इज़ामुल हके ने संवाददाताओं को साक्षत्कार में कहा कि बीपीएफ का ही फकिराग्राम सोमोबाई में बॉडी बना हुआ है और इस बार भी बीपीएफ के 14 में से 11 उमीदवार जीतेंगे ओर बीपीएफ का ही फकिराग्राम सोमोबाई समिति का दुबारा बॉडी बनायेगा । वही फकिराग्राम बीजीपी के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि इस बार सोमोबाई चुनाव में काफी संख्या में लोग भोट देने के लिए आये है और यहां बीजीपी समर्थिक उमीदवार जीतेगा वही यूपीपीएल के नेताओ ने यूपीपीएल समर्थिक उमीदवारों जितने की बात कही है । दूसरी ओर फकिराग्राम पुलिश द्वारा सुरक्षा के पुख्ते इतेज़माद किया गया है ।

गोपाल प्रसाद

कोकराझार

Leave a Comment