प्रियंका कोईरी को मिली पीएचडी उपाधि

असम विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से “Museums in Northeast India” शीर्षक विषय के उपर शोध करके श्रीमती प्रियंका कोईरी ने पीएचडी डिग्री प्राप्त की। वे हाइलाकांदी जिले के लखीनगर चाय बागान के अधिवक्ता श्री गौतम गोड़ की धर्मपत्नी है। वे शिलचर के विशिष्ट साहित्यकार, पत्रकार स्वर्गीय सनत कोइरी व श्रीमती विमला कोइरी की ज्येष्ठ पुत्री है। प्रोफेसर आलोक त्रिपाठी उनके शोध कार्य के गाइड थे। उनके इस सफलता से उनके परिजन तथा शुभचिंतक सभी आनंदित है।

Leave a Comment