प्रान्त स्तर तक एकल अभियान का खेल कुद कार्यक्रम सम्पन्न

एकल अभियान अभ्युदय युथ क्लब द्वारा आयोजित खेलकुद कार्यक्रम गतः वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन के साथ ग्राम,  संच, अंचल  में सम्पन्न होने के बाद प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी की खेल कुद प्रतियोगिता सम्भाग स्तर पर  1,2,3 दिसंबर को बदरपुर स्थित श्री गौरी माधव धाम मे आयोजन हुआ। जिसमे त्रिपुरा तथा बराक घाटी भाग के 156 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीन दिन की इस खेल प्रतियोगिता मे लम्बा दौड़, 100 मीटर 200 मीटर एंव 400 मीटर का दौड़ लड़का,  लड़की का अलग अलग. हाइजाम्प, लंग जम्प,  कबड्डी ए चार प्रकार का खेल था। इसमे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी 20,21,22 जनवरी को नागपुर मे राष्ट्रीय स्तर पर खेल कुद प्रतियोगिता मे भाग लेगें,  यहां प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी छः महिना प्रशिक्षण के साथ तैयार किया जायेगा।

Leave a Comment