28 दिसंबर :– दुमदुमा प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार प्रफुल्ल गोबिंद बरूआ को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कल शाम दुमदुमा प्रेस क्लब भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंग्रेजी दैनिक असम ट्रिब्यून समूह के चेयरमैन एमेरिटस तथा द प्रफुल्ल गोविंद बरुवा को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के – रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार तथा – नागालैंड विश्वविद्यालय के उप – कुलपति डॉ. समुद्रगुप्त काश्यप ने – पीजी बरुवा को एक योग्य पिता के – योग्य पुत्र बताते हुए कहा कि उन्हीं के नेतृत्व में उनके पिता राधा गोविंद बरुवा की विरासत आगे बढ़ी और असम ट्रिब्यून समूह एक अग्रणी समाचार पत्र संस्थान के रूप में विकसित हुआ। डॉ. काश्यप ने स्मरण किया कि असम ट्रिब्यून समूह के पत्रकार और कर्मचारी पीजी बरुवा के संरक्षण में हमेशा स्वयं को सुरक्षित महसूस करते थे। उन्होंने कहा कि पीजी बरुवा ने पत्रकारिता के आदशों और नैतिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया और उनके नेतृत्व में द असम ट्रिब्यून तथा दैनिक असम ने असम में जिम्मेदार और सिद्धांतनिष्ठ पत्रकारिता की एक मिसाल कायम की। डॉ. कश्यप ने कहा कि सौम्य स्वभाव के होते हुए भी अपने विचारों में दृढ़, तथा समाचार पत्र जगत में एक दुर्लभ आदर्श स्वामी संपादक थे, जो आज के समाचार पत्र जगत में कम ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रफुल्ल गोविन्द बरुवा पत्रकारों को उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का निरंतर बोध कराते रहते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि समाचार पत्र समूह कभी भी राजनीतिक दबाव या सरकारी षड़यंत्र का शिकार न बने। वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन बरूआ ने प्रफुल्ल गोबिंद बरूआ के प्रतिछबि के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया । दुमदुमा प्रेस क्लब के सभापति मनोज दत्त की अध्यक्षता में सचिव प्रदीप मोरान ने सभा की उद्देश्य व्याख्या की जबकि उपसभापति अभिजीत खाटनियार के संचालन के इस कार्यक्रम में तिनसुकिया जिला अखिल असम लेखिका समारोह समिति की अध्यक्षा डॉ. मीना देवी बरुवा, सेवानिवृत्त चाय बागान प्रबंधक उद्धव शर्मा, दुमदुमा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर कलिता, दुमदुमा वीर राघव मोरान सरकारी आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरजीत सैकिया , वरिष्ठ पत्रकार धीरेन डेका ,जातियतावादी युवा छात्र परिषद दुमदुमा आंचलिक के सचिव छत्रपती मोरान ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने दिवंगत पत्रकार प्रफुल्ल गोविन्द बरुवा की ईमानदारी, विनम्रता और पत्रकारिता में उनके महान योगदान को याद किया।
प्रफुल्ल गोविन्द बरुवा को दुमदुमा प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रफुल्ल गोविन्द बरुवा को दुमदुमा प्रेस क्लब द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।
दुमदुमा प्रेरणा भारती