बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के दुधपातिल गांव के लोग जिस निर्धारित स्थान पर विगत २५ वर्षों से दुर्गा पूजा करते आ रहे हैं, इस बार अचानक साधन ग्वाला नामक एक ब्यक्ति लोगों को उस स्थान पर पुजा करने से बाधा उत्पन्न कर रहा है। इस विषय को लेकर गांव में स्थानीय लोगों ने बैठक बुलाकर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया परंतु असफल होने पर ७ अक्टूबर को काछाड़ जिले के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। लोगों ने जिलाधिकारी से इस विषय पर उचित कार्रवाई करते हुए उस स्थान पर दुर्गा पुजा करने हेतु विहित ब्यवस्था ग्रहीत करने का आग्रह किया। इस पर जिलाधिकारी ने सर्कल अधिकारी को उक्त विवाद का निपटारा करने का निर्देश दिया हैं।