पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, शिलचर में कैंडल मार्च का आयोजन

प्रे.स. शिलचर, 14 फरवरी: पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में शुक्रवार शाम शिलचर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रांगिरखाड़ी से शिलचर तक विभिन्न देशभक्त सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया। आयोजकों ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गए थे। इस कायराना हमले में जान गंवाने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और शहीदों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और वे सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।

Leave a Comment