कोकराझार। कोकराझार जिले के पुराबाजार से फकीराग्राम पुलिस ने 40 किलोग्राम गाय के मांस के साथ एक युवको को गिरफ्तार किया। एक गुप्त सूचना के आधार पर सुबह 7:00 बजे फकीराग्राम पुलिस ने कोकराझार जिले के फकीराग्राम थाना अंतर्गत पुराबाजार गांव मे अभ्यान चलाकर 40 किलोग्राम गाय के मांस के साथ फकीराग्राम थाना अंतर्गत मांगूरमारी के निवासी सारूखा शेख के पुत्र रमजान अली (22) को गिरफ्तार किया।