पुटीछड़ा टोल गेट पर बड़ी कार्रवाई : 2 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, चालक गिरफ्तार

पुटीछड़ा टोल गेट पर बड़ी कार्रवाई : 2 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, चालक गिरफ्तार
विशेष प्रतिनिधि, काछार।
नशा संबंधी अवैध कारोबार के खिलाफ कछार पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बरखला थाना क्षेत्र अंतर्गत पुटीछड़ा टोल गेट पर चलाए गए विशेष नाका चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया।
कछार पुलिस की सतर्कता के चलते एस-01 पीसी-8530 नंबर की एक लॉरी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के दौरान वाहन से कुल 144 कार्टन में रखी गई 21,600 बोतल अवैध कफ सिरप बरामद की गई।
मौके पर मौजूद बॉर्डर डीएसपी रिमांक बरुआ ने बताया कि जब्त किए गए कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
पुलिस ने घटनास्थल से ही लॉरी चालक मतिन सरकार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
कछार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियानों से आम लोगों में राहत और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Comment