कोकराझार, 29 अगस्त 2026: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कोकराझार में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री नुरुल आलम बर्भुईया राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें फुटबॉल, बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की पी.ई.टी. शिक्षिका सुश्री पी. साधना देवी तथा विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक श्री पंकज शर्मा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। दोनों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन विद्यार्थियों के लिए उत्साह, ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं।