पाण्डु घाट छठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित

गौहाटी 11 नवंबर: बृहत्तर पाण्डु घाट छठ पूजा  समिति की नई  कार्यकारिणी  का गठन  किया गया। आज की  सभा ज्योतिष  दास जी की  अध्यक्षता में आयोजित हुई।  परम्परागत तौर-तरीकों  से पुरानी  कार्यकारिणी  को  भंग कर  नई  समिति का  गठन  किया गया।  जिसमें  श्री बप्पी  जी  को  समिति का अध्यक्ष,  मांगीलालजी  कार्यकारी  अध्यक्ष,   सुभाष  जी  उप  अध्यक्ष  पद पर नियुक्त किए गए   और  महासचिव अजित  सिंह  जी  चुने  गए, नीरज  भारती को  कोषाध्यक्ष  की जिम्मेदारी  सौपी  गई। समिति के  गठन  में  उपस्थित हुए  सभी   सदस्यों के प्रति  धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।

Leave a Comment