पहले पुल के निकट हुए सामुदायिक संघर्ष में दो आरोपी गिरफ्तार

चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर ४ मई : सामुदायिक संघर्ष में अबतक दो गिरफ्तार। लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के तारापुर इलाके में कल यानी ३ मई को हूए सामुदायिक दंगे में लखीपुर पुलिस अबतक, लालांग  पार्ट ३ के ३७ बर्षीय अब्दुल मजीद और ४४ बर्षीय माहाई उद्दीन नामक दो आरोपियों को गिरफतार करने पर सफल हुए हैं। ज्ञात रहे कि बीते कल विद्यार्थियों के झगड़े को लेकर  दो समुदायों में  लाठी सोटा हथियारों तक पहुंच गई थी, लगभग दो घंटे तक शिलचर -मणिपुर ३७ नं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप्प रहा। हालांकि लखीपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर परिस्थिति सामान्य किया। उत्तेजित जनता ने पत्रकारों पर हमला किया था। इस बिषय में पुर्व कछाड़ प्रेस क्लब ने कड़ी भाषा में निंदा किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हुई है।

Leave a Comment