पत्रकार शाह आलम के साथ मुख्यमंत्री का व्यवहार अस्वीकार्य: जाफ़ा

एजेंसी समाचार, गुवाहाटी 24 अगस्त: विभिन्न घटनाओं के सही तथ्यों को उजागर करना पत्रकारों का कार्य है। इसी मकसद से पत्रकार शाह आलम ने सवाल पूछा. शाह आलम ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वाशर्मा से सवाल पूछा. पत्रकार शाह आलम के खिलाफ मुख्यमंत्री महोदय की टिप्पणी सभी ने सुनी या देखी होगी. किसी भी पत्रकार के साथ इस तरह का व्यवहार कभी भी स्वीकार्य नहीं होगा। एक बयान में जाफ़ा के अध्यक्ष अभिदीप चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज डेका, मुख्य आयोजन सचिव कुशल शैकिया और मुख्य संपादक कुंज मोहन रॉय ने कहा कि – असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वाशर्मा द्वारा पत्रकार शाह आलम के साथ किए व्यवहार पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री से विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया है कि भविष्य में इस व्यवहार की पुनरावृत्ति न करें।

Leave a Comment