पति द्वारा घायल पत्नी ने दम तोङा पति स्टेशन पर गिरफ्तार

प्रे. सं. सिलचर :  कल रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि नागटीला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पीड़िता कोहिनूर बेगम को एसएमसीएच, सिलचर पहुंचाया। सिलचर पॉलिटेक्निक कॉलेज में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत आरोपी पति अफजलुर रहमान अपराध को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि उसे भागने की कोशिश करते समय सिलचर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में घायल महिला ने एसएमसीएच, सिलचर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और अपने पीछे एक नाबालिग बेटा और बेटी छोड़ गई। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है पुलिस अधीक्षक नुमल महता ने बताया कि हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है सख्त कार्यवाही की जायेगी

Leave a Comment