स्कूल के डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने 10 साल तक किया बच्ची का रेप

कोलकाता. पश्‍च‍िम बंगाल के दक्ष‍िण कोलकाता क्षेत्र के हरिदेवपुर इलाके में नेत्रहीनों के विद्यालय और बाल गृह में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की शिकायत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को संस्थान के निदेशक तथा प्रधानाध्यापक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस बारे में कोलकाता पुल‍िस ने जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि स्कूल में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर 10 साल तक दुष्‍कर्म क‍िया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में स्कूल के निदेशक, प्रधानाध्यापक और रसोइये को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि आरोप सामने आने के बाद संस्थान में पढ़ने वालों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

जानकारी के अनुसार मामला दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर का है. यहां एक नेत्रहीन स्कूल एंव बाल गृह में एक नाबालिग लड़की से रेप किया जा रहा था. ये घिनोना काम पिछले 10 सालों से लड़की के साथ हो रहा था. नाबालिग जब इन सब से तंग आ गई तो उसने अपने परिवार को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद नाबालिग ने अपने परिवार के साथ मिलकर पुलिस में मामले की शिकायत की. नाबालिग ने बताया कि उसके स्कूल के निदेशक और प्रधानाध्यापक पिछले 10 साल से दुष्कर्म कर रहे हैं. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.

पुलिस ने कहा कि नाबालिग से कथित तौर पर पिछले 10 सालों तक रेप किया गया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर, जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें स्कूल के निदेशक, प्रधानाध्यापक, और रसोइया शामिल है. पुलिस ने कहा है कि मामला सामने आने पर बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी छात्रों को दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है. वहीं, स्कूल को सील कर दिया गया है. पुलिस बच्चों और स्कूल से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रही है.

Leave a Comment