पंचतपा भट्टाचार्य ने गुरु चरण कॉलेज में हासिल किया शानदार परिणाम, 86.06% अंक से मचाई धूम

प्रे. स.  शिलचर, 01 मई 2025 : पंचतपा भट्टाचार्य ने गुरु चरण कॉलेज, कॉमर्स संकाय में 500 में से 433 अंक प्राप्त कर 86.06% के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली पंचतपा चार बहनों में दूसरे नंबर की हैं और लिंक रोड, लेन नंबर 9 के मकान नंबर 18 में किराए पर रहती हैं। पंचतपा की सफलता में  प्राइवेट  ट्यूशन टीचर शांतनु देव की अहम भूमिका रही। मां वंदना देवी को बेटी पर पूरा विश्वास था, वहीं पिता विश्वजीत भट्टाचार्य, जो उपासक हैं, ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया। कॉलेज के शिक्षकों और सहपाठियों में खुशी का माहौल है। पंचतपा का अगला लक्ष्य बीकॉम की पढ़ाई पूरी करना और भविष्य में बड़ी जिम्मेदारियां निभाना है। प्रेरणा भारती की ओर से उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Leave a Comment