न्यू मार्केट और फाटक बाजार का नगर निगम आयुक्त अंकुर दास ने किया निरीक्षण

शिलचर, 24 जुलाई। नव नियुक्त शिलचर नगर निगम आयुक्त अंकुर दास ने शहर के दो प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों—न्यू मार्केट और फाटक बाजार—का निरीक्षण किया। यह कार्यभार संभालने के बाद उनका इन दोनों बाजारों का तीसरा दौरा था।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बाजारों की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, जल निकासी व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण तथा आम लोगों के आवागमन से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने सिलचर फूड ग्रेन्स एसोसिएशन और फाटक बाजार मर्चेंट्स एसोसिएशन के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

अंकुर दास ने कहा कि शहर के बाजारों को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और जनहितैषी बनाने के लिए नगर निगम प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगा। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

शहर के इन दोनों व्यस्त बाजारों में नगर निगम आयुक्त के लगातार निरीक्षण को व्यापारियों और आम लोगों ने सकारात्मक कदम बताया है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि घोषित विकास योजनाओं को कितनी तेजी से धरातल पर उतारा जाता है।

Leave a Comment