नृसिंह अखाड़ा में पूर्णिमा के दिन मानिक चंद ज्वैलर्स द्वारा श्याम भंडारा आयोजित

श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति एवं नरसिंह मंदिर श्याम भक्त मंडल द्वारा मानिक चंद ज्वैलर्स के सरला देवी किसन कुमार सोनी के सौजन्य से अन्नपूर्णा सेवा के तहत श्याम भंडारा आयोजित किया गया। हलवा पूङी का महाप्रसाद 1100 लोगों में वितरित किया गया।

   अध्यक्ष कूंज बिहारी अग्रवाल के नेतृत्व में मदन सिंघल परमेश्वर लाल काबरा राम गोपाल बजाज गोपाल चोहान मोहिनी अग्रवाल रिपुम चौधरी सहित कई लोगों ने सेवा प्रदान की। मानिक चंद ज्वैलर्स के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण शर्मा एवं कमल पांडेय ने हाथ जोड़कर कर समिति के पदाधिकारियों एवं सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
   श्याम बाबा मंदिर में पूर्णिमा एवं अमावस्या को भंडारा तथा एकादशी को कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है‌।  राधे राधे के जयघोष से मंदिर  परिसर गुंज उठा।

Leave a Comment