नालंदा में एक ही बाइक पर पांच लोग थे सवार,  कुत्ते को बचाने के चक्कर में तीन की दर्दनाक मौत,दो गंभीर रूप से जख्मी

अनिल मिश्र/पटना 

 बिहार प्रदेश के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां रोड में आज बुधवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।इस संबंध में बताया जाता है कि एक ही बाइक पर पांच लोग सवार होकर हरनौत से गोनावां रोड घूमने के लिए निकले थे। इसी बीच सड़क पार कर रहे एक कुत्ता को बचाने के चक्कर में एक ही बाइक पर सवार पांच लोग सड़क हादसा का शिकार हो गए। जिसमें बाइक पर सवार तीन  लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं  दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जिनके इलाज के लिए  नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद  स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है वहीं  मामले की अग्रेत्तर जांच में जुट गई है।

Leave a Comment