नदी तैरकर बांग्लादेश पहुंचे युवक को बीएसएफ ने लाया वापस

करीमगंज (असम), 12 अगस्त (हि.स.)। असम के करीमगंज में कुसियार नदी को तैरकर बांग्लादेश पहुंचे युवक को आज बीएसएफ वापस लेकर आ गई। बॉर्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश द्वारा गिरफ्तार किये गए इस युवक को फ्लैग मीटिंग के जरिये वापस लाया गया। युवक की पहचान जिले के पथारकांदी इस्लामचेरा गांव के युनूस बैद्य के रूप में हुई है।
ज्ञात हो कि यूनुस नदी को तैरते हुए बांग्लादेश में प्रवेश कर गया था। उसके नदी तैरकर बांग्लादेश में घुसने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। बीएसएफ ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। फ्लैग मीटिंग के जरिए आखिरकार आज उसे बीएसएफ ने वापस लाया। उसकी वापसी से उसके परिवारवालों ने संतोष जाहिर की है।

Leave a Comment