अनिल मिश्र/पटना
बिहार प्रदेश सहित पूरे देश से केन्द्र सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन और नक्सल मुक्त क्षेत्र पिछले मार्च महिने में किया गया है। इसके लिए खुब जोर शोर से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगह जगह चर्चा करते रहे हैं। लेकिन अभी तक ना ही पूरी तरह नक्सल उन्मूलन हुए हैं और ना ही अभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नक्सली गतिविधियां समाप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार प्रदेश के गया में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन में नक्सली ठिकाने से पांच किलोग्राम का शक्तिशाली आईईडी बरामद किया गया है। इस बीच अनुमान है कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना के तहत नक्सलियों के द्वारा उक्त शक्तिशाली आईईडी को जमीन में प्लांट किया गया था।जिसे फिलहाल बरामद आईईडी को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी के मुताबिक डी/215 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल को विस्फोटक के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद सूचना मिलने के बाद डी 215 बटालियन सीआरपीएफ की कंपनी के जवानों और गया जिले के लुटुआ थाना की पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन चिन्हित इलाके में शुरू किया गया। लुटुआ थाना अंतर्गत नागोवार जंगल से गुलरिया तरी होते हुए सिंघवा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इस दौरान सिंघवा के जंगल में हैंड मेटल डिटेक्टर की मदद से छानबीन की गई और विस्फोटक के होने का पता चला।इसके बाद सुरक्षा बलों ने उक्त स्थान को घेरे में लिया और कार्रवाई शुरू किया गया।सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते मदद से आईईडी को बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शक्तिशाली आईईडी में कमांड मेकैनिज्म में लगा हुआ था। एक स्टील के कंटेनर में रखकर काले रंग की पॉलिथीन में लपेटकर उसे जमीन में प्लांट किया गया था।इस बीच मौके पर ही बरामद आईईडी को सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते के डिफ्यूज कर द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया।इस शक्तिशाली आईईडी की बरामदगी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।इस पूरे अभियान का नेतृत्व डी/ 215 सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर गौरव कुमार कर रहे थे।