धुबरी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर लापता BSF जवान का शव बरामद

सलीम शेख, धुबरी, 10 अगस्त: भारत-बांग्लादेश सीमा पर लापता हुए BSF जवान कमलेश केराकेट्टा का शव बरामद किया गया है। वह 7 अगस्त से लापता थे।

मृतक जवान की पहचान कमलेश केराकेट्टा के रूप में हुई है। वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि पानी में गिरने के कारण उनकी मौत हुई।

स्थानीय लोगों ने पानी में शव को तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धुबरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

बताया गया है कि मृतक BSF जवान का घर झारखंड में है।

Leave a Comment