दो करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ एक महिला एक युवक गिरफ्तार

कछार पुलिस अधीक्षक नुमल महता ने मिडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शिलचर सदर थाना प्रभारी अमृत सिंह के नेतृत्व में सोनाबाङी भारत पैट्रोलियम के पास अर्ध रात्रि में छापेमारी की जिसमें 33 साबुनीदानी में 500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बासकांडी निवासी सीनू बेगम लश्कर तथा साहरुख हुसैन लश्कर नामक एक महिला तथा एक युवक को गिरफ्तार किया.

     पुलिस अधीक्षक नुमल महता ने कहा कि यह दो करोड़ की डृग्स है जो उक्त दोनों तस्कर इस धंधे में बहुत सालों से है इसलिए खास पुछताछ की जायेगी. इनके बयानों पर स्थानीय फुटकर तस्कर पकङे जायेंगे.

     दो तीन दिनों पहले 15 करोड़ की याबा टेबलेट शिलचर शहर में पकड़े जाने से हम चारों तरफ सजग हो कर काम कर रहे हैं.

Leave a Comment