दुमदुमा प्रेरणा भारती 17 जुलाई :– असम सरकार के सांस्कृतिक परिक्रमा विभाग के सौजन्य तथा तिनसुकिया जिला प्रशासन के सहयोग से, जिले की एक अग्रणी नाट्य एवं सांस्कृतिक संस्था ‘उत्स-असम’ के तत्वावधान में और दैमुखिया चाय बागान के स्थानीय लोगों के आतिथ्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभ उद्घाटन समारोह दुमदुमा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दैमुखिया चाय बागान स्टाफ क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चाय बागान के छात्र-छात्राओं के मानसिक उत्थान के साधन हैं, बौद्धिक विकास और सांस्कृतिक क्षेत्र में मजबूत कदम बढ़ाने के उद्देश्य से ‘शास्त्रीय नृत्य’ और ‘कविता पाठ’ विषयों को लेकर शुरू हुई इस कार्यशाला में पहले दिन 50 से अधिक प्रशिक्षार्थियों की उत्साहजनक भागीदारी रही। इसने एक विशेष महत्व रखने के साथ-साथ एक सुंदर सांस्कृतिक माहौल भी तैयार किया। दीप प्रज्वलन, सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका और असम के चहेते कलाकार जुबीन गर्ग की तस्वीरों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा असम संगीत के साथ उद्घाटन समारोह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर प्रशिक्षक द्वय क्रमशः शास्त्रीय विशारद , दीपक मुड़ा, कवयित्री व सांस्कृतिक कार्यकर्ता बरनाली श्याम, ‘उत्स-असम’ के परिचालक व प्रसिद्ध नाट्य कार्यकर्ता बिपुल फुकन, दैमुखिया चाय बागान के वरिष्ठ प्रबंधक बैकुंठ सैकिया, मानखोवा ग्राम पंचायत की पूर्व अध्यक्षा टुटुमनि मोरान , कवि व सांस्कृतिक कार्यकर्ता हेमंत श्याम , गौतम मेधि , नमिता बोरा डेका, स्वागत समिति के संयोजक राजू ग्वाला, इंद्रजीत ग्वाला और ग्रीष्म कालीन कार्यशाला के पर्यवेक्षक व ग्रीष्मकालीन कार्यशाला क्षेत्र समिति के सदस्य नयन डेका और राजीव शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित जनता ने ‘ग्रीष्मकालीन कार्यशाला’ जैसी महान पहल करने के लिए असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विस्व शर्मा के नेतृत्व वाली असम सरकार को धन्यवाद दिया और निर्वाचन क्षेत्र के चाय बागान क्षेत्र में पहली बार इस तरह की कार्यशाला आयोजित करने के लिए असम सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और दुमदुमा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक रूपेश ग्वाला को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।