दुमदुमा प्रेरणा भारती 5 जुन — समग्र विश्व के साथ दुमदुमा सम-जिला प्रशासन एवं पीएम श्री हुनलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पालन किया गया।इस कार्यक्रम में दुमदुमा सम-जिला आयुक्त नूसहरत नसरीन ने मुख्य वक्ता के रुप में भाषण प्रदान करते हुए कहा कि प्लास्टीक का व्यवहार से होने वाली भविष्य में दुरगामी परिणाम के बारे में छात्रो को बताया तथा हमारे जीवन में कितना घातक है। सुबह से हम लोग प्लास्टिक को दिनचर्या में उपयोग करते हैं जिसे कम कर जीवन को तथा पर्यावरण को स्वच्छ सुन्दर रख सकते हैं।इस बर्ष पर्यावरण दिवस मुल उद्देश्य है प्लास्टिक मुक्त बनाना। कार्यक्रम में अध्यक्षता हुनलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अलीफ खान ने किया सभा में अवसर प्राप्त शिक्षक गौरी शंकर सेतीया उपस्थित थे कार्यक्रम कि संचालन वरिष्ठ शिक्षीका किरण मय हाजीरीका ने किया। तय कार्यक्रम के अनुसार पर्यावरण को स्वच्छ रखने को लेकर जागरूकता रैली छात्रो द्वारा निकाली गई तथा विद्यालय परिसर एवं वार्ड नम्बर तीन में सम-जिला आयुक्त नुसरत नसरीन ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर चित्रांकन प्रतियोगिता पर्यावरण के उपर पोस्टर प्रतियोगिता कविता पाठ दैनिक समाचार पत्र पाठ प्रतियोगिता छात्र छात्राओं के बीच आयोजित की गई ।