26 दिसंबर : दुमदुमा गांधी मूर्ति समीप आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल तिनसुकिया जिला समिति एवं दुमदुमा प्रखंड के आह्वान पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला जला कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बांग्लादेशी गो बेक तथा न्याय की मांग की नारो के साथ बांग्लादेश में मारे गए युवक तथा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कारवाई किए जाने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष नमीत चौधरी, बजरंग दल के संयोजक सीमांत बरदौले, जिला के सक्रिय सदस्य जितू डेका,दुमदुमा प्रखंड के सह संयोजक सुमित साह एवं निखिल चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सरकार से बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के साथ सुरक्षा देने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध अपना आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सन 1971 से बांग्लादेश के जन्म के बाद से ही वहां हिंदुओं पर अनवरत अत्याचार किया जा रहा है जिसे कदापि भी सहन नहीं किया जाएगा। सरकार से बांग्लादेश में हिन्दूओं की सुरक्षा करने की मांग के साथ ही दिपु चंद्र दास की निर्मम हत्या पर न्याय किए जाने की मांग की।
दुमदुमा में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिन्दू युवक की नृशंस हत्या पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
दुमदुमा में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिन्दू युवक की नृशंस हत्या पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
दुमदुमा प्रेरणा भारती