दुमदुमा में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उतरे छात्रा-छात्राएं उतरे सड़कों पर।

दुमदुमा प्रेरणा भारती

24 जुलाई :– इन दिनों पूरे देश में परीक्षा को ठीक से  आयोजित न करा पाने वाली सरकार के विरुद्ध नाराज हैं और आंदोलन हो रहा है । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग को लेकर आज दुमदुमा में कई छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। आज सुबह दुमदुमा के बीचोंबीच स्थित गांधी मूर्ति के सामने सैकड़ों छात्र छात्राओं ने’धर्मेंद्र प्रधान होशियार’, ‘भाजपा सरकार मुर्दाबाद’ जैसे नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे छात्रों ने ठीक से परीक्षा आयोजित न करा पाने वाली सरकार द्वारा छात्रों पर किए गए हमले की भी कड़ी निंदा की। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को अपना पूरा समर्थन दिया और इस आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही।



Leave a Comment